नोटबंदी के बाद हिमाचल के मंडी से भी 1000 और 500 के नोटों की दर्जनों गड्डियां बरामद हुई हैं। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें से 76 लाख रुपये कीमत की 1000 और 500 के नोटों की गड्डियां मिलीं। अब इनकम टैक्स विभाग जांच कर रहा है कि ये नोट काला धन का हिस्सा तो नहीं, जिसे लोगों में बांट कर बैंकों से सफेद करने की साजिश रची जा रही हो।