नेपाल से इलाहाबाद जा रहे नेपाली पयर्टक को यूपी के शातिर लुटेरों ने रास्ते में अपना शिकार बना लिया और सारा सामान लेकर फरार हो गए। दरअसल नेपाली पर्यटक इलाहाबाद जाने के लिए कानपुर स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ा जहां पहले से बैठे कुछ लोगों ने उसे ट्रेन की बजाय टैक्सी से जाने की सलाह दी। भीड़ होने की वजह से पर्यटक उनकी बात मान ली और उनके झांसे में आ गए। सभी ने ट्रेन से उतरकर टैक्सी बुक कर ली। कुछ दूर जाते ही साथ बैठे लुटेरों ने पहले तो उनके साथ मारपीट की और सामान लूटने के बाद टैक्सी से उतार कर भाग गए। किसी तरह कानपुर पहुंचकर पीडित पर्यटक ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।