राष्ट्रीय लोक दल के प्रमुख अजीत सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। वे बस्ती में किसान अधिकार रैली में बोल रहे थे। उन्होंने बीजेपी को खत्म करने का आह्वान किया। अजीत सिंह ने कहा कि बीजेपी का मतलब भारतीय जुमला पार्टी है । प्रधानमंत्री ने गरीबों के साथ छल किया है। वे पूंजीपतियों का कर्ज माफ कर रहें हैं। अजीत सिंह ने लोगों से अपील की है कि बेरोजगार और मजदूर इस चुनाव में भाजपा को माफ नहीं, साफ करें।