मध्यप्रदेश के बैतूल में पुलिस की लापरवाही का एक मामला सामने आया है। यहां बलात्कार का एक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से भागने में कामयाब रहा। इस आरोपी को सांप ने काट लिया था जिसके बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। मुंह पर मफलर बांधे हुए अस्पताल से बाहर जाते आरोपी की तस्वीरें सीसीटीवी में कैद हो गईं।