कभी मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे सांसद रामगोपाल यादव इटावा की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में रो पड़े। इटावा पहुंचे रामगोपाल यादव का दर्द तब फूट पड़ा, जब उनसे समाजवादी पार्टी से निष्कासन से जुड़ा सवाल पूछा गया। रामगोपाल ने कहा कि पार्टी में टिकट बंटवारे के लिए सीएम अखिलेश यादव की राय जरूर लेनी चाहिए और सभी निष्कासित नेताओं की वापसी होनी चाहिए।