किसान नेता राकेश टिकैत ने चार महीने से वर्कशॉप में खड़ी अपनी कार में आग लगाने की धमकी दी है। टिकैत के मुताबिक चार महीने पहले उन्होंने अपनी गाड़ी ठीक होने के लिए दी थी, लेकिन न गाड़ी ठीक हुई और न वापस मिली। इससे भड़के राकेश टिकैत ने चेतावनी दी कि अगर कार जल्दी ठीक होकर न मिली तो वो शो रूम के सामने ही इसमें आग लगा देंगे।