फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Swami Avimukteshwaranand: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को लेकर मचे विवाद पर राकेश टिकैत ने कह दी बड़ी बात

Wed, 21 Jan 2026 09:16 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

Shankaracharya Swami Avimukteshwaranand: भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने प्रयागराज के माघ मेले में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के रथ को रोके जाने को लेकर मचे विवाद पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने शंकराचार्य के साथ कथित दुर्व्यवहार पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि त्रिवेणी जैसे पवित्र स्थल पर इस तरह का व्यवहार नहीं होना चाहिए था। भारत ऋषि और कृषि का देश है।

राकेश टिकैत ने कहा कि शंकराचार्य को रोकने का तरीका पूरी तरह गलत था। पुलिस को चाहिए था कि मान-सम्मान के साथ उनका स्नान कराती। उन्होंने कहा कि संतों की नाराजगी देश के लिए संकट बन सकती है। राकेश टिकैत ने अपने बयान में यह भी कहा कि चोटी पकड़कर खींचने का जो वीडियो सामने आया है, वह बेहद निंदनीय है। किसी भी संत के साथ इस तरह का व्यवहार स्वीकार्य नहीं है।

बता दें कि, प्रयागराज के माघ मेले में मौनी अमावस्या के दिन संगम नोज के सामने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का रथ रोकने पर समर्थकों और पुलिस के बीच हुई धक्कामुक्की के बाद शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद संगम स्नाम किए बिना लौट गए थे। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें