राजस्थान में इस साल मार्च के महीने में ही जेठ जैसी गर्मी का अहसास होने लगा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर, जैसलमेर और जालौर जैसे जिलों में पारा रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। मौसम वैज्ञानिकों ने आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना जताई है।