फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे की इस व्यवस्था को देख चेयरमैन भी रह गए हैरान

मोहम्मद सिद्दीक, सुधीर, अमर उजाला टीवी/ बरेली Updated Sun, 26 Mar 2017 08:51 AM IST

रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अशोक कुमार मित्तल ने पीलीभीत-टनकपुर रेलखंड पर चल रहे ब्रॉडगेज कार्यों का जायजा लिया। रेलवे स्टेशन के निरीक्षण में उन्हें कई खामियां मिलीं। उन्होंने मुख्य प्लेटफार्म पर कराए गए कार्यों को लेकर भी असंतुष्टि जाहिर की। इस दौरान पहुंचे व्यापारी नेताओं ने भी चेयरमैन से मुलाकात कर समस्याएं रखी। टनकपुर से वापसी के दौरान उन्होंने रास्ते में पडने वाले कुछ रेलवे स्टेशनों व रेलवे क्रासिंगो का निरीक्षण किया। टिकटघर के निरीक्षण के दौरान उन्होंने लगी रैलिंग पर आपत्ति जताई। किराया सूची व विंडो पर लगी लोहे की ग्रिल को देखकर उन्होंने रेल अफसरों से बाबा आदम के जमाने की व्यवस्था होने की वजह जानने का प्रयास किया, लेकिन रेल अफसर कोई जवाब नहीं दे सके।
 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें