गुजरात विधानसभा चुनाव प्रचार में इस बार कांग्रेस ने मुस्लिम मतदाताओं को रिझाने की कोई कोशिश नहीं की। कांग्रेस के चुनाव प्रचार की कमान संभालने वाले राहुल गांधी ने पूरे चुनाव प्रचार के दौरान कई मंदिरों के दर्शन किए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बड़ी तादाद में मंदिरों के दर्शन किए।