विदेश से लौटने के बाद से राहुल गांधी एक अलग ही कलेवर में नजर आ रहे हैं। बीजेपी और पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर काफी आक्रामक हो गए हैं। सोमवार को ऋषिकेश में राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए अपना फटा कुर्ता दिखाया और पूछा कि गरीबों की बात करनेवाले पीएम कभी गरीबों के साथ दिखते क्यों नहीं हैं?