यूपी चुनाव में ब्राह्मण कार्ड खेल रही लगी कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को मथुरा पहुंचे। यहां द्वारिकाधीश मंदिर में दर्शन के बाद राहुल ने रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अपने दोस्तो को एक लाख दस हजार करोड़ रुपये का फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया। राहुल ने कहा कि ये रकम अगर किसानों और सेना के जवानों को दे दी जाती तो उनकी तमाम मांगें पूरी हो जातीं।