कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को राफेल डील पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सवालों के बम बरसाए। प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने पीएम पर आरोप लगाते हुए कहा कि फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति ने देश के प्रधानमंत्री को चोर कहा है। हैरानी हो रही है कि पीएम अब तक चुप क्यों हैं।