कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर नोटबंदी के मसले पर प्रधानमंत्री पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि मोदी सिर्फ 15 लोगों की सरकार चला रहे हैं और एक साल बाद जनता के पैसे से इन 15 उद्योगपतियों का कर्ज माफ कर दिया जाएगा। राहुल ने लोगों से पूछा क्या कोई अमीर आदमी पैसों के लिए बैंकों और एटीएम के सामने लाइन में खड़ा दिखाई देता है।