Rahul Gandhi in Raebareli: राहुल गांधी ने रायबरेली में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा पर जमकर हमला बोला। इस दौरान उन्होंने आपत्तिजनक शब्द बोलते हुए कहा कि इन्होंने देश को अमेरिका को बेच दिया है। राहुल गांधी के इस बयान पर अब सियासत भी शुरु हो गई है।
अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, "जब RSS के कार्यकर्ता आपके सामने आएंगे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह की बात करेंगे तो आप सामने कहिएगा कि आपका प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, संगठन गद्दार है आपने हिंदुस्तान को बेचने का काम किया है। आपने संविधान पर आक्रमण करने का काम किया है।"