राहुल गांधी गुजरात चुनाव को लेकर काफी एक्टिव हैं और इसी बीच अपने गुजरात दौरे पर बनासकांठा में उन्होंने कांग्रेस के सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं से बातचीत की। एक कार्यकर्ता ने राहुल गांधी के उनके ट्विटर हैंडल के बारे में सवाल पूछा तो कांग्रेस उपाध्यक्ष ने खुलासा किया और बताया कि उनके ट्विटर हैंडल से ट्वीट कौन करता है।