बरेली के पलियाकलां में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने चुनाव रैली के दौरान पीएम मोदी को खरी-खरी सुनाई। राहुल गांधी ने बेरोजगारी से लेकर कालेधन के मुद्दे पर पीएम नरेंद्र मोदी का घेराव किया। राहुल ने कहा, पिछले साठ साल में बेरोजगारी आज की तारीख में सबसे ज्यादा है। राहुल ने प्रधानमंत्री से सवाल भी किया कि, वो स्विस बैंक की कालेधनवालों की सूची उजागर करने से कतरा क्यों रहे हैं।