प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के बीच आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर जारी है। उत्तराखंड के अल्मोड़ा में रैली के दौरान राहुल ने एक बार फिर पीएम को निशाना बनाते हुए कहा कि नोटबंदी ने गरीबों की कमर तोड़ दी है। गालिब के शेर सुनाते हुए राहुल ने कहा, 'लोग टूट जाते हैं एक घर बनाने में, तुम तरस नहीं ख़ाते बस्तियां जलाने में' ।