यमुना से रेत के खनन पर लगी रोक हटाने की मांग को लेकर इलाहाबाद में सैकड़ों मजदूरों ने धरना प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी के कार्यालय पर इकट्ठा हुए इन मजदूरों ने मांग की कि रेत माफिया पर काबू पाने के लिए छोटी नाव वालों को परमिट जारी किया जाए, जिससे अवैध खनन पर लगाम लगे और सरकारी खजाना भरने में मदद मिले।