मुलायम सिंह ने जैसे ही यूपी चुनावों के लिए उम्मीद्वारों की लिस्ट जारी की वैसे ही समाजवादी पार्टी के गढ़ में कार्यकर्ताओं के बीच घमासान शुरू हो गया। अखिलेश सरकार में मंत्री आलोक शाक्य के समर्थकों ने पुतला फूंका। कार्यकर्ता वर्तमान विधायक ब्रजेश कठेरिया को टिकिट ना मिलने से भी नाराज हैं। साल 2012 के विधानसभा चुनावों में पार्टी को जिले की सभी विधानसभा सीटों पर जीत हासिल हुई थी।