नोटंबदी पर अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी घेराबंदी शुरू हो गई है। जहां बीएचयू में कांग्रेस ने नोटबंदी को लेकर सवाल सत्याग्रह का आयोजन किया। कांग्रेस ने आए दिन देश के अलग-अलग कोने से लाखों-करोड़ों की नकदी बरामद होने पर बीजेपी और केंद्र पर जमकर हमला बोला। वहीं, वाराणसी के सिगरा भारत माता मंदिर परिसर में भी नोटबंदी को लेकर जन महापंचायत हुई।