छत्तीसगढ़ के रायपुर में किसान नेताओं की गिरफ्तारी का विरोध शुरू हो गया है। किसानों की सात सूत्रीय मांगों को लेकर शुरू होने वाली संकल्प यात्रा से पहले ही पुलिस ने कई किसान नेताओं को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई को लोकतंत्र पर हमला बताया जा रहा है।