उत्तर प्रदेश के कन्नौज में आर्यव्रत ग्रामीण बैंक के खातेदारों ने पैसे न मिल पाने के कारण जमकर हंगामा किया। भड़के ग्रामीण जसोदा क्षेत्र से गुजरने वाले एनएच 91 पर धरने पर बैठ गए। मामला बिगड़ता देख मौके पर पुलिस भी पहुंच गई और लोगों को समझाबुझा कर शांत किया।