मुरादाबाद की परिवर्तन रैली में नोटबंदी के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विपक्षी दलों पर जमकर बरसे। वहीं, जनधन अकाउंट में पैसा जमा करने वाले लोगों को भी पीएम ने चेताया, कहा बेइमान लोग जो गरीबों के खातों में पैसा डाल रहे हैं, उन्हें मैं नहीं छोडूंगा।