फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Net Worth: न घर खरीदा और न कार ली, पीएम मोदी के पास कितनी है संपत्ति?

Thu, 18 Sep 2025 01:54 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

PM Modi Net Worth: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को 75 वर्ष के हो गए। ऐसे में इस खास अवसपर पर आइए हम आपको बताते है प्रधानमंत्री मोदी से जुड़ी कुछ रोचक बातें। साथ ही बताएंगे कि, प्रधानमंत्री कुल कितनी संपत्ति के मालिक है।

बीते लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी ने वाराणसी से नामंकन दाखिल करते वक्त शपथ पत्र में अपनी संपत्तियों की जानकारी दी थी। 2024 के हलफनामे के मुताबिक, बीते पांच साल में उनकी संपत्ति में 51 लाख रुपये की बढ़ोतरी हुई थी। प्रधानमंत्री के नाम कोई जमीन, घर, कार और अन्य वाहन नहीं था। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने चुनावी हलफनामे में बताया था कि उनके पास सोने की चार अंगूठियां हैं। इनका कुल वजन 45 ग्राम है। तब उसका कुल बाजार मूल्य 2,67,760 रुपये बताया गया था।

2019 और 2014 के चुनावी हलफनामे में भी प्रधानमंत्री ने अपने पास चार अंगूठियां होने का जिक्र किया है। 2019 में इसकी कीमत 1,13,800  रुपये थी। वहीं, 2014 में 1,35,000 रुपये थी। 2012 के गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान भी प्रधानमंत्री ने इन अंगूठियों को जिक्र किया था। तब इनकी कुल कीमत 1,23,777 रुपये बताई गई थी।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें