बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों के बारे में आम धारणा है कि यहां पढ़ाई नहीं होती, इंतजामात अच्छे नहीं होते, लचर व्यवस्था होती है, काम में ढील बरती जाती है लेकिन बरेली के भरतौल प्राइमरी स्कूल में ऐसा नहीं है। यहां के बच्चे पढ़ाई के साथ गीत, संगीत, पेंटिंग और दूसरी एक्टिविटीज में भी हिस्सा लेते हैं और उमदा प्रदर्शन करते हैं।