रामपुर के दर्शनपुर गांव में एक प्राइमरी स्कूल का हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। जिस स्कूल को 10 साल पहले गांव के बच्चों की शिक्षा के लिए बनवाया गया था, वो स्कूल मुर्गी फार्म में तब्दील हो गया है। यही नहीं उपले पाथने के साथ ही रेत और बजरी का गोदाम भी इस स्कूल को बना दिया गया है।