राष्ट्रपति चुनाव 2022 के लिए सोमवार का दिन खास है...आज इसी कड़ी में देश के महामहिम पद के लिए मतदान हो रहा है. इस कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति चुनाव में मतदान किया. करीब 4800 सांसद और विधायक इस वोटिंग में हिस्सा ले रहे हैं देश के 15वें राष्ट्रपति का चुनाव के लिए पीएम के साथ ही तमाम सांसद भी अपना वोट डालने के लिए कतार में दिखे. उधर राज्य के सीएम, विधायक अपनी राज्य विधानसभाओं से वोट डाल रहे हैं. ये भी चुनावों के लिए निर्वाचक मंडल का भी हिस्सा है. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अपना वोट डाला.