जामनगर में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने आतंकवादियों के सफाए के लिए मुंबई हमलों सहित विभिन्न आतंकवाद रोधी अभियानों में शामिल भारतीय वायुसेना की विशिष्ट 119 हेलीकॉप्टर यूनिट को उसके उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए आज सम्मानित किया। प्रणब ने भारतीय वायुसेना की लडाकू और बमवर्षक स्क्वाड्रनों को 'घातकता प्रदान करने वाले' हवाई शस्त्रागार '28 इक्विपमेंट डिपो' को 'कलर्स' भी प्रदान किए।