आम बजट पेश होने के एक दिन पहले राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित किया। प्रणब मुखर्जी पारंपरिक बग्घी में बैठकर राष्ट्रपति भवन से संसद भवन पंहुचे। इतिहास में पहली बार रेल बजट अलग से पेश नहीं होगा बल्कि आम बजट के साथ ही रेलवे की योजनाओं और खर्च के बारे में जानकारी दी जाएगी।