फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान ने जिस राफेल पायलट शिवांगी सिंह को पकड़ने का किया था दावा, उन्हीं के साथ दिखीं राष्ट्रपति मुर्मू

वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Updated Wed, 29 Oct 2025 05:54 PM IST

पाकिस्तान का झूठ एक बार फिर से बेनकाब हो गया है। दरअसल, भारत ने जिस दौरान पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को तबाह करने के लिए ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया था, उसी वक्त पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स की तरफ से दावा किया गया था कि उसने भारत की महिला पायलट को पकड़ लिया है। पाकिस्तान की तरफ से तब इस पायलट का नाम शिवांगी सिंह बताया गया था। हालांकि, भारत ने उसी समय साफ कर दिया था कि यह पूरा दावा ही झूठा था।

वहीं, अब बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राफेल उड़ाने से पहले हरियाणा के अंबाला एयर फोर्स बेस पर उन्हीं पायलट शिवांगी सिंह के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और पाकिस्तान के दावों को धराशायी कर दिया। राष्ट्रपति मुर्मू के साथ इस तस्वीर में स्कावड्रन लीडर शिवांगी सिंह मुस्कुराती हुई दिखाई दे रही हैं। माना जा रहा है कि शिवांगी सिंह ने राष्ट्रपति मुर्मू का राफेल उड़ाया।

बता दें कि, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने बुधवार की सुबह हरियाणा के अंबाला एयरफोर्स स्टेशन से राफल फाइटर जेट में उड़ान भरकर इतिहास रच दिया। इस दौरान एयर चीफ मार्शल एपी सिंह सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। एयरबेस पर मौजूद वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने एक दूसरे विमान मे उड़ान भरी। राफेल में राष्ट्रपति मुर्मू जी-सूट पहनकर सवार हुईं, जो कि तेज जी-फोर्स में पायलट की रक्षा करता है। इस दौरान राष्ट्रपति ने पायलट को दिए जाने वाला खास चश्मा भी पहने और वे हाथ में हेलमेट लिए दिखीं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें