जम्मू-कश्मीर का इलाका पुंछ जो आतंकवादी मुठभेड़ के लिए ज्यादा जाना जाता है अब, किसानों की खुशहाली के रास्ते पर चल पड़ा है। पुंछ में सरकारी खरीद केंद्र खोला गया है जहां पर मक्के की फसल की पहली खेप बेचकर किसानों ने सही दाम हासिल किए। इससे पहले ज्यादातर किसान बिचौलियों के बीच फंसकर अपनी फसल के सही दाम को गंवा देते थे।