भारतीय जनता पार्टी की सांसद और अभिनेत्री हेमा मालिनी ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के बागपत में जनसभा को संबोधित किया। सभा के दौरान ड्रीम गर्ल को देखने के लिए भीड़ बेकाबू हो गई जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। वहीं प्रदेश की समाजवादी पार्टी सरकार पर निशाना साधते हुए हेमा मालिनी ने कहा कि मौजूदा सरकार में लोगों को वो सुविधाएं नहीं मिल पाई जो मिलनी चाहिए थी।