उत्तर प्रदेश के मऊ के दुबारी मटियारा गांव में मछली बंटवारे का एक मामला सुलझाने पहुंची पुलिस की ग्रामीणों से झड़प हो गई। गांववालों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया जिससे एक दरोगा के साथ तीन सिपाही घायल हो गए है। इसके बाद भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस ने फायरिंग की जिसमें दो लोग घायल हो गए। इस मामले में 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जबकि 20 लोगों पर नामजद रिपोर्ट के साथ 200 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया गया है।