अलीगढ़ के हरदुआगंज में पुलिस ने बैंक से पैसे एक्सचेंज कराने गए एक फौजी की जमकर पिटाई की । फौजी को थाने ले जाकर जंजीर से बांध दिया। पुलिस ने फौजी को घंटों जमीन पर बिठाए रखा। पुलिस का कहना है कि ये फौजी बैंक में किसी को घुसने नहीं दे रहा था। जब उसे मना किया गया तब वो पुलिस के साथ मारपीट करने लगा। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच जारी है।