पांच साल के मासूम बच्चे की तोतली जुबान में सुनाई एक कविता सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। प्राथमिक पाठशाला के इस वीडियो में बच्चा चंदामामा से लेकर अमिया और नई दुल्हन लाने की बातें कर रहा है। ठेठ अवधी बोली में इस बच्चे की कविता आपको गुदगुदाएगी भी और अमिया की चाहत और पिता की रोजीरोटी की भावुक तस्वीर भी दिखाएगी। ये वीडियो हमें उन्नाव से स्नेह तिवारी ने भेजा है।