पीएम नरेंद्र मोदी बुधवार को केदारनाथ पहुंचे। कपाट खुलने के मौके पर पीएम मोदी ने भगवान शिव के ज्योतिर्लिंग की पूजा कर रुद्राभिषेक किया। पीएम को केदारनाथ मंदिर समिति की ओर से केदारनाथ मंदिर के प्रतीक के तौर पर उपहार स्वरूप एक भेंट भी दी गई। प्रधानमंत्री रहते हुए केदारनाथ जाने वाले नरेंद्र मोदी देश के तीसरे पीएम हैं। इससे पहले इंदिरा गांधी और वीपी सिंह पीएम के तौर पर यहां आ चुके हैं।