नोटबंदी का एक महीना पूरा होने पर पीएम मोदी ने ट्विटर के जरिए देश की जनता का धन्यवाद किया है। साथ ही युवाशक्ति से करप्शन के खिलाफ जंग में आगे बढ़कर सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मेरे नौजवान दोस्तों आप लोग उस बदलाव का जरिया हैं जो भारत को भ्रष्टाचारमुक्त बनाएगा और ज्यादा कैशलेस ट्रांजेक्शन को सुनिश्चित करेगा।