बीजेपी संसदीय दल की बैठक में नोटबंदी को लेकर विपक्ष की ओर से उठाए जा रहे सवालों के पीएम ने अपने अंदाज में जवाब दिए। कांग्रेस को निशाने पर लेते ही नरेंद्र मोदी ने चाणक्य नीति के दोहे का जिक्र किया। वहीं, गरीबों और कम पढ़े लिखे लोगों के ई-वॉलेट के उपयोग को लेकर उठाए गए सवालों का भी पीएम ने जवाब दिया।