प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 48वीं बार ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिए देशवासियों से अपने विचार साझा किए। लौह पुरुष सरदार पटेल का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि सरदार साहब की जयंती पर कुछ वर्षों से ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया जाता है। इस साल भी हम अपने शहरों और कस्बों में इस दौड़ का आयोजन करें। खुद सुनिए और क्या बोले पीएम मोदी।