यूपी विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी को तोहफा दिया है। बीएचयू में पीएम ने कैंसर अस्पताल का शिलान्यास किया। डीएलडब्ल्यू मैदान में लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कि वाराणसी के विकास की इन योजनाओं से पूर्वांचल क्षेत्र और पूरे यूपी के लोगों को फायदा होगा। वहीं पीएम ने कहा कि युवाओं में कौशल विकास करना और उन्हें रोजगार प्रदान करना हमारी प्राथमिकता है।