नोटबंदी पर विपक्ष के हमलों से परेशान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीजेपी संसदीय दल की बैठक में भावुक हो गए। पीएम ने आरोप लगाया कि विपक्ष देश में अफवाह फैला रहा है। मोदी ने कहा कि नोटबंदी से लोगों को कुछ परेशानी जरूर हो रही है लेकिन ये देशहित में लिया गया बड़ा फैसला है। प्रधानमंत्री ने कहा कि नोटबंदी को सर्जिकल स्ट्राइक से जोड़ना ठीक नहीं है। इस बीच प्रधानमंत्री ने अपने नाम से बने नरेंद्र मोदी ऐप पर लोगों से अपील की है कि वो नोटबंदी के मसले पर अपना वोट कर अपनी राय उन तक पहुंचाएं।