कर्नाटक में मतदान में अब कम ही दिन बचे हैं। मतदाताओं को रिझाने के लिए कांग्रेस, बीजेपी और जेडीएस पूरी ताकत लगा रहे हैं। शनिवार को कर्नाटक के गडग में जनसभा के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी कांग्रेस, सोनिया गांधी और सीएम सिद्धारमैया पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महादयी नदी मामले का राजनीतिकरण कर रही है। खुद सुनिए क्या बोले पीएम नरेंद्र मोदी।