प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे। लेकिन पीएम का ये दौरा कुछ अनोखा था। इस बार पीएम अपने साथ लंच बॉक्स लेकर आए थे। दरअसल दौरे से पहले ही सभी बीजेपी कार्यकर्ताओं को ये निर्देश दिए गए थे कि वो खाना घर से लेकर आएं। प्रधानमंत्री ने खिचड़ी, रोटी, पनीर, आलू गोभी की सब्जी, गाजर के हलवे का आनंद लिया। पीएम के साथ प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या, क्षेत्रीय अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य ने लंच किया।