जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबल अब पत्थरबाजों और उपद्रवियों को काबू करने के लिए प्लास्टिक की बुलेट का इस्तेमाल करेंगे। घाटी में पहली बार सुरक्षाबाल प्लास्टिक की बुलेट का इस्तेमाल करेंगे। गृह मंत्रालय ने कश्मीर में तैनात सुरक्षाबलों को निर्देश जारी किया और कहा कि पैलेट गन को आखिरी विकल्प के तौर पर ही इस्तेमाल करें।