पिंक ऑटो यानी केवल महिलाओं के लिए सवारी । नोएडा और गाजियाबाद में बड़े जोर-शोर से शुरू हुई थी पिंक ऑटो की योजना, लेकिन जब अमर उजाला की टीम पिंक ऑटो सेवा की हकीकत जानने के लिए ग्राउंड जीरो पर पहुंची तो हालात भयावह थे। न सवारियों को अपने हक का पता था, न ड्राइवरों को नियमों की चिंता थी। देखिए अमर उजाला डॉट कॉम की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट।