जम्मू-कश्मीर के पुंछ में आई बाढ़ में फंसे करीब 17 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है। दरअसल यहां हुई भारी बारिश के कारण पास की नदी का पानी काफी बढ़ गया जिसने आस-पास के रिहायशी इलाकों को अपने दायरे में ले लिया। सेना की तरफ से चलाए गए बचाव अभियान में 17 लोगों को हेलिकॉप्टर के जरिए बाढ़ के पानी से बाहर निकाला गया। इस बाढ़ में लोगों की संपत्ति का काफी नुकसान हुआ है।