वाराणसी के लक्सा झूलेलाल मंदिर परिसर में सिंधी युवा समिति की ओर से शहीदों को याद किया गया। समिति के लोगों ने दीप जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। जलते दीयों से शहीदों को नमन लिखा गया और भारत का नक्शा बनाकर उन्हें याद किया गया। सभी ने दिवाली को शहीदों के नाम समर्पित किया।