नोटबंदी के सरकार के फैसले से कश्मीर में पत्थरबाजी पर ब्रेक लग गया है। नोटबंदी के बाद पिछले चार दिन से घाटी में शांति है । दरअसल घाटी में अशांति फैलाने के लिए जो पैसे सीमा पर से आते थे, उन पर नोटबंदी की वजह से लगाम लगी है। इसलिए पत्थरबाजी के लिए उपद्रवियों को पैसे नहीं मिल पा रहे। घाटी में हिंसा फैलाने के लिए काले धन और नकली नोटों का जो जखीरा सरहद पार से आता था वो अब बिखरता नजर आ रहा है।