एचडीएफसी बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर आदित्य पुरी ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि अलीबाबा मॉडल भारत में नहीं चल पाएगा और मोबाइल वॉलेट बैंक ला रही कंपनियां ज्यादा दिनोंं तक चल नहीं पाएंगी। उन्होंने कहा कि पेटीएम का बताया गया घाटा 1651 करोड़ रुपये का है और भारत में ऐसा कोई मॉडल कामयाब नहीं हो सकता जो कहता हो कि 500 रुपये दो और 250 रुपये कैशबेक लो। पूरी ने ये बातें नॉसकॉम इंडिया लीडरशिप फोरम के दौरान मुंबई में पत्रकारों से बातें करते हुए कहीं।